इंदौर 22/03/2022 – नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने चुनौती स्वीकार की और उसे पूरा भी किया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय की देखरेख में राजबाड़ा क्षेत्र में चार सीएसआई और लगभग 200 सफाई मित्रों ने मात्र 25 मिनट में राजबाड़ा और उसके आसपास की सड़कों को किया चकाचक। 
लगभग 10 डंपर जूते चप्पल और कचरा इस क्षेत्र से निकला स्वास्थ्य विभाग के अपर आयुक्त संदीप सोनी भी पूरे समय रहे मौजूद
