इंदौर- दिनांक 27 फरवरी 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में लूट, डकैती, लंबित संपत्ति संबंधी अपराधो की पतासाजी करने व इनमें संलिप्त अपराधियों धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्रांच)श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(क्राइम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे लूट, डकैती, लंबित संपत्ति संबंधी अपराधो में आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राईम ब्रांच एंव थाना प्रभारी खजराना को निर्देशित किया गया था ।
इसी तारत्मय में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना खजराना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति बेठे है जो डकैती डालने की बाते कर योजना बना रहे है , जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना खजराना पुलिस की टीम नें संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपीगणो की घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपिगण 1. सलमान पिता मो.शहजाद उम्र 21 साल नि. 30 राजीव नगर बडला खजराना इन्दौर 2.अकरम शाह उर्फ अक्की पिता रसीद उम्र 24 साल नि. 129 तंजीम नगर खजराना इन्दौर 3. फिरोज खांन पिता गफ्फार उम्र -32 साल नि. राजीव नगर बडला खजराना इन्दौर 4. रफीक खान उर्फ बिल्ली उर्फ काला पिता कदीर खांन उम्र 42 साल नि. 91 अशरफ नगर खजराना इन्दौर 5. मोहसिन पठान उर्फ लाला पिता हबीब पठान उम्र 21 साल नि. सकीना महल खजराना इन्दौर को पकडा जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा डकैती डालने की योजना बनाना स्वीकार किया ।
आरोपियों की तलाशी लेते उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस , एक लोहे की रॉड , एक धारदार चाकू ,एक हथोडा तथा थाना पढरीनाथ क्षेत्र से कुछ दिनो पूर्व में चुराई हुई बिना नम्बर की मोटर साइकिल जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध धारा 399,402,25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पकडाये गये सभी आरोपीगणो पर पूर्व में भी वाहन चोरी , घर में घूस कर चोरी करना , लूट , चाकुबाजी , अवैध हथियार रखने , अवेध जहरीली शराब रखने से संबंधित कई अपराध पंजीबध्द है l
