(अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल। यूक्रेन में हो रहे हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो घटनाक्रम चल रहा है , उस पर भारत की गहरी नजर है ।
यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है।
विपरीत परिस्थितियों के बीच भारत के विमान वहां से लगातार भारतीय लोगों को लाने में सफल हुए हैं ।
यूक्रेन में हमारे देश के जितने लोग रह गए हैं उनको भी पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया जाएगा ।
उक्त आशय के विचार पूर्व विदेश मंत्री और राज्यसभा सदस्य एमजे अकबर ने व्यक्त किए ।
उन्होंने दैनिक माधव एक्सप्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय
घटनाक्रम के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया प्रकट करने से पहले सभी प्रभावित पक्षों के बारे में गहराई से विचार करना जरूरी होता है।
उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन के मामले में सधे कदमों और संतुलन की रणनीति के साथ काम कर रहा है।
देश-विदेश के घटनाक्रम पर नजर रखने वाले सांसद श्री अकबर ने कहा कि यूक्रेन में हो रही लड़ाई का मामला बहुत संवेदनशील है।
इसमें भारत जल्दबाजी में कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को बहुत गंभीरता से देख समझ रहे हैं।
श्री मोदी देश हित में जो भी बेहतर से बेहतर हो सकता है वह काम कर रहे हैं ।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जंग का माहौल बहुत नाजुक होता है।
ऐसे में जल्दबाजी नहीं की जाती।
जब लड़ाई शुरू होती है तो उसका नुकसान निर्दोष नागरिकों को भी उठाना पड़ता है ।
देश दुनिया को मिलकर ऐसी कोशिश करना चाहिए कि जंग की बजाय मसलों का हल बातचीत के जरिए हो सके।
यहां यह बताना जरूरी होगा कि सांसद एमजे अकबर की गिनती देश दुनिया के मशहूर पत्रकारों में होती है वह अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर अपनी गहरी समझ और नवीनतम जानकारी के लिए पहचाने जाते हैं।
विदेश मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल बहुत सफल रहा है। भारत में विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए श्री अकबर ने भारत देश की गरिमा, प्रतिष्ठा , लोकप्रियता , को अन्य देशों में सफलतापूर्वक बढ़ाया है।
राज्यसभा सांसद एवम पूर्व विदेश मंत्री एम जे अकबर से माधव एक्सप्रेस के कार्यकारी संपादक अमिताभ पाण्डेय की विशेष बातचीत

