इंदौर- दिनांक 28 जनवरी 2022 – श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं उसमें लिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस आयुक्त जोन 4 इंदौर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -4 श्री प्रशांत चौबे को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आवश्यक कार्यवाही हेतु सहायक पुलिस आयुक्त श्री बी.पी.एस. परिहार अनुभाग अन्नपूर्णा ने थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी को निर्देशित किया गया था ।
दिनांक 28.01.2022 को चंदन नगर पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति चंदन नगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सप्लाय कर रहा है सूचना पर विश्वास कर चंदन नगर पुलिस द्वारा एक गुमनाम व्यक्ति को माध्यम बनाकर ड्रग माफिया को विश्वास में लेकर संपर्क करवाया और फोन लगाकर अवैध ब्राउन शुगर मंगवाई जिसकी डिलेवरी करने से पहले चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम इम्तियाज खान पिता वसीम खान निवासी मेंहदीपुर मोहल्ला डग झालावाड़ राजस्थान का होना बताया जिसकी विधिवत तलासी लेते आरोपी के कब्जे से अवैध रुप से 27 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये जप्त की गई । उक्त पर से आरोपी के विरुद्ध थाना चंदन नगर में अपराध धारा स्वापक औषधी और मनप्रभाव पदार्थ की धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है जिससे ब्राउन शुगर के अन्य सौदागरो के संबध मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी, उनि लोकेंद्र खड़ेल, सउनि दीपेश गोराना, प्रआर पंकज सांवरिया, प्रआर कमलेश चावड़ा, प्रआर अभिषेक पंवार एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।
** नशा कर देता है जीवन बेकार, आओ इंदौर पुलिस के साथ मिलकर करें इस पर कड़ा प्रहार**
