नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
मंडलेश्वर से (श्याम मेवाड़े की न्यूज ,)विगत दिनों मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी दीपक यादव ट्रक में पशु आहार के कट्टों के नीचे छुपा कर ले जा रही अवैध शराब तस्करी करने वाले एक आरोपी के गिरफ्तार कर ट्रक से की कुल 485 अवैध शराब की पेटियां जप्त की पुलिस टीम ने कुल 4365 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग 21,12,660/- रुपये एवं अवैध शराब लेकर जा रहा टाटा ट्रक कीमती लगभग 20,00,000/- रूपये को जप्त कर कार्यवाही अंजाम दिया
प्रभारी उनि दीपक यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 01 व्यक्ति गुजरात पासिंग टाटा ट्रक में पशु आहार के कट्टों के नीचे बड़ी मत्रा में अवैध शराब की पेटियां रख कर तस्करी करते हुए धामनोद मंडलेश्वर मार्ग से होकर गुजरने वाला है ।
गुजरात पासिंग ट्रक जी जे 25 टी 8388 चित्तौगढ रवाना होकर जिला नीमच रतलाम मंदसौर इंदौर धार होकर शायद खरगोन के महेश्वर थाना के सामने से मंडलेश्वर थाने की सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वह भी निगरानी के बाद धरदबोचा गया शराब माफिया इतना शातिर की खुलेआम पशुआहर की बोरियो के नीचे अवैध शराब पेकिंग में रख अकेला एक सेल मोबाइल फोन लेकर निकल पड़ा ।
पुलिसिया टीम ने हर आने जाने वाली गाड़ियों नजर बनकर रखी पुलिस टीम को मुखबिर के बताए अनुसार गुजरात पासिंग ट्रक GJ25T8388 आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने चक्रव्यूह रचते घेराबंदी कर रोका ट्रक चालक से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दलपत निवासी बडारखेडा तहसील बंगु जिला चित्तोडगढ राजस्थान बताया ।
पुलिस थाना टीम ने ट्रक को चेक करने पर उसमें पशु आहार 200 कट्टे भरे होना पाए गए गए जिनको हटा कर कट्टो के नीचे भरी संख्या में अवैध शराब की पेटियां थी परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस दस्तावेज नहीं थे ।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी *दलपत पिता नाथुसिंह राणावत उम्र 29 साल निवासी बडारखेडा तहसील बंगु जिला चित्तोडगढ राजस्थान के कब्जे से 485 अवैध शराब की पेटियो में कुल 4365 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग 21,12,660/- रुपए, अवैध शराब के परिवहन मे प्रयुक्त गुजरात पासिंग टाटा ट्रक कीमती लगभग 20,00,000/- रूपये एवं पशु आहार के 200 कट्टे कीमती लगभग 58,000/- इस प्रकार कुल जप्तशुदा मशरूके की कीमत लगभग 41,70,600/- रूपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर थाना मंडलेश्वर पर अपराध क्रमांक 368/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
बॉक्स में /
चित्तौड़गढ़ से अवैध शराब से भरा ट्रक लगभग सात जिले की पुलिस के टोल प्लाजा से गुजरा किसी को शंका तक होने नहीं दी पुलिस सूचना तंत्र ओर मुखबिर ने केवल प्रभारी दीपक यादव को ही अवैध शराब ट्रक की जानकारी दी महेश्वर थाने के सामने से भी यही ट्रक गुजरा होगा टी आई रैंक अधिकारी जगदीश गोयल को मुखबिर ने सूचना नहीं दी अगर ट्रक चालक को पुलिस की भनक लग जाती तो क्या इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ पाते ।
मीडिया सूत्र जानकारों की माने तो शराब माफिया तस्कर करने वाला झूठ बोल रहा है या किसी शराब डिसलेरी से जुड़ा मामला है ऐसे कई प्रश्न सवालों के घेरे में है शराब अवैध बनाने वाले भी तस्कर भी कहा कि ट्रक कहा का नाम कहा के लेबल लगाकर एक प्रकार से गुमराह ही कर सकते है ।
पुलिस ने अवैध शराब खिलाफ कार्यवाही अंजाम तो दिया लेकिन शराब का ब्रांड क्या था ओर क्या उसका बेच नंबर अंकित था या नहीं यहां भी केवल प्रश्न ही उठता है खैर पुलिस टीम चार दिनों से जांच में जुटी है उपकप्तान शकुंतला रुहल ने प्रेस को अवगत कराया ।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी मंडलेश्वर उनि दीपक यादव के नेतृत्व में उनि प्रवीण निकुम, सउनि. रमेश वास्कले, प्र.आऱ. 544 अनिल, प्र.आऱ. 820 संजय, प्र.आऱ. 534 दिनेश , प्र.आऱ. 536 गुमानसिंह डावर, आऱ. 287 अमित, आर. 821 अभिषेक, आर. 537 शैलेष, आर. 309 राजकुमार, आऱ. 939 जनकसिंह, आऱ. 470 राकेश,आऱ. 276 रविशंकर, आऱ. 364 जितेन्द्र, आऱ. 09 मुकेश शामिल रहे ।
