राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
इंदौर (माधव एक्सप्रेस) टैगोर शिक्षा महाविद्यालय द्वारा बगीचे के निर्माण हेतु फलदार पौधों का वृक्षारोपण टैगोर शिक्षा महाविद्यालय अरिहंत नगर इंदौर के तत्वाधान में अरिहंत नगर कॉलोनी में बगीचे का निर्माण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसका उद्देश्य कॉलोनी के पर्यावरण को सुधारने के लिए किया गया। जिसमे महाविद्यालय द्वारा फलदार पौधे लगाए गए। बगीचे में टैगोर शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य, स्टाफ एवं शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों, बबिता पोरवालजी (समाजसेविका), जम्बुडी हप्सी के सरपंच श्री राधेश्याम जी (मुख्य अतिथि), गणमान्य नागरिक (राजेशजी, जगदीशजी, माखनजी, अभिषेकजी, सुरेश राठौरजी, सदाशिवजी, पंकजजी, पवनजी, विजयजी, विनर्स एकेडेमी (शिक्षक एवं विद्यार्थी) एवं अरिहंत नगर के रहवासी उपस्थित थे।सर्वप्रथम अरिहंत नगर रहवासियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया जम्बुडी हप्सी के सरपंच महोदय श्री राधेश्याम जी के उद्बोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरपंच जी ने इस कार्य की सराहना की और आगे भी पंचायत द्वारा बगीचे के कार्य हेतु योगदान किया जाएगा ऐसा उन्होंने विश्वास दिलाया ।टैगोर शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपा जैन द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं अभिवादन किया गया और सभी प्रशिक्षणार्थियों और विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए बधाइयां दी गई। और उपस्थित सभी नागरिकों को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे इस बगीचे में पूरी तरह पेड़ पौधों का रख रखाव एवं सुरक्षा करेंगे और हरे भरे फलदार पौधों और बगीचे के लिए सहयोग और कार्य करेंगे। सभी लोगों ने इस प्रतिज्ञा का निर्वाह करने की स्वीकृति दी। और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम अरिहंत नगर में करते रहेंगे ऐसा विश्वास दिलाया। महाविद्यालय की प्राचार्य और स्टाफ सभी प्रशिक्षणार्थी एवं रहवासियों द्वारा पूरे बगीचे में करीब 150 फलदार पौधे एवं जामुन, जाम, इमली, सीताफल, आदि के पौधों का पौधारोपण पूरे बगीचे में किया गया। महाविद्यालय के इस सराहनीय कार्य के लिए सभी अरिहंत नगर रहवासियों ने बधाई एवं तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया | महाविद्यालय के स्टाफ ने पर्यावरण महत्ता में पेड़ो की भूमिका पर प्रकाश डाला। बगीचे में आगे भी झूले, कुर्सी एवं कसरत हेतु मशीने लगाने पर भी योजना बनाई गई। अंत में महाविद्यालय के श्री विष्णु कुशवाह जी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया | कार्यक्रम का संचालन सुश्री विनिता द्वारा किया गया ।
