आरंभ गरबा महोत्सव 2026: इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भव्य उत्सव
Spread the loveइंदौर: शहर का बहुप्रतीक्षित गरबा पर्व...
Spread the loveइंदौर: शहर का बहुप्रतीक्षित गरबा पर्व...
Spread the loveजगदलपुर. नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील...
Spread the loveराज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के...
इंदौर, इंदौर में रोबोट चौराहा स्थित श्री चिंतामण हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी एवं अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री चिंतामण हनुमान सेवा भक्त मंडल के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही।
आसपास की समस्त कॉलोनियों के रहवासी बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ के पूजन एवं अभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। दिनभर विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। संध्या काल में भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
महाआरती के पश्चात गरमा-गरम फरीयाली साबूदाना की खीर एवं खिचड़ी की महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस महाप्रसादी का सौजन्य श्री राम रामचंदानी जी द्वारा किया गया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी पंडित माधव जोशी ने बताया कि आगामी आयोजन होलिका दहन एवं फाग उत्सव भी मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाएं
