ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
इंदौर, – इंदौर को इस वर्ष तीन अत्यंत महत्वपूर्ण डोमेन,एन एस जी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा आवंटित किए गए। इन विषयों पर हरियाणा, तमिलनाडु और कर्नाटक से आई टीमों ने समस्या विवरणों पर काम करते हुए अपने समाधान प्रस्तुत किए। आईसेक्ट और एम ओ ई इनोवेशन सेल द्वारा आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी जम्मू सहित सात चयनित नोडल सेंटर्स के साथ विशेष ऑनलाइन समीक्षा की गई!
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में पूरे देश से छात्रों द्वारा रिकॉर्ड ब्रेकिंग भागीदारी दर्ज की गई, इस वर्ष 68,766 छात्र टीमों से 72,165 आइडिया सबमिशन प्राप्त हुए, कुल 271 समस्या विवरण जारी किए गए, जिनमें 58 केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों, 15 राज्य सरकारों तथा 7 पी एस यू एस एवं कॉर्पोरेट भागीदारों का योगदान रहा। देशभर में कई चरणों की मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 1,360 श्रेष्ठ टीमों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। सॉफ्टवेयर एडिशन के सभी नोडल सेंटर्स में कुल 2,993 टीमें क्वालीफाई हुईं, जिनमें 53 महिला-नेतृत्व वाली टीमें भी शामिल हैं—जो तकनीक एवं नवाचार में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति का संकेत देती हैं! छात्रों ने 36 घंटे के इस उच्च-ऊर्जा हैकाथॉन के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान, योग, ज़ुम्बा जैसी गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उनकी रचनात्मकता और ऊर्जा बनी रही। इस पूरे आयोजन का संचालन अत्यंत कुशलता से डॉ. सुप्रिया पाठक और डॉ. अमित सक्सेना ने किया, जिनके मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की सफल एवं सुगम रूप से सम्पन्नता सुनिश्चित की।
