संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में 99.33% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है, जो देश की टॉप लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि बिना जांच वाले दावों को निपटाने में कंपनी ने औसतन सिर्फ 1.1 दिन का समय लिया। इसी अवधि में कंपनी ने कुल 893.38 करोड़ रुपये के डेथ क्लेम भी सेटल किए
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर श्री अमिश बैंकर ने कहा: “हमारी क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए डिज़ाइन की गई है और हम हर क्लेम को अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ संभालते हैं।
वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छः महीनों में हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.33% रहा और बिना जांच वाले क्लेम के लिए हमारा औसत क्लेम सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम सिर्फ 1.1 दिन था। इसके अलावा, इसी अवधि में हमने 893.38 करोड़ रुपये से अधिक के डेथ क्लेम सेटल किए।”
“हमारा ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण और डिजिटलाइजेशन पर मजबूत फोकस हमें क्लेम जल्दी सेटल करने में सक्षम बनाता है, जिससे परिवारों को ज़रूरत के समय समय पर आर्थिक सहारा मिल सके। मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप, चैटबॉट और वेबसाइट जैसे सुविधाजनक प्लेटफॉर्म के जरिए दावेदार आसानी से क्लेम दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं।
खास तौर पर, हमारी “क्लेम फॉर श्योर” पहल के तहत, जो सभी दस्तावेज़ जमा होने के एक दिन में एलिजिबल क्लेम सेटल करने का वादा करता है, हमने वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छः महीनों में ₹157.25 करोड़ के मृत्यु क्लेम्स को सेटल किया। पिछले तिमाही में भी हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो उद्योग में सबसे आगे रहा — वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह 99.60% था।”
