24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
इंदौर | 8 दिसंबर 2025, ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऑडी इंडिया अपनी तकनीकी प्रगति को और आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में ब्रांड ने भारत में ऑडी डैश कैम लॉन्च की है—जो न केवल ड्राइविंग के दौरान बल्कि पार्किंग स्थिति में भी वाहन को रियल-टाइम सुरक्षा प्रदान करती है।
68,000 रुपये कीमत वाली यह डैश कैम सभी ऑडी मॉडलों के लिए उपयुक्त है और इसे नई कार की डिलीवरी के समय या मौजूदा वाहनों में रेट्रोफिट के रूप में इंस्टॉल कराया जा सकता है। ऑडी डैश कैम आधुनिक रिकॉर्डिंग क्षमताओं और आसान ऐप-आधारित संचालन के साथ पूर्ण इन-कार सर्विलांस प्रदान करती है। इसमें क्यूएचडी रिज़ॉल्यूशन, स्मार्ट बैटरी प्रोटेक्शन और मोबाइल ऐप कंट्रोल जैसी खूबियाँ शामिल हैं। इवेंट-ट्रिगर रिकॉर्डिंग और पार्किंग निगरानी मोड के कारण यह सिस्टम हिट-एंड-रन, वाहन से छेड़छाड़, स्टेज्ड एक्सीडेंट या अन्य अनचाहे घटनाओं के दौरान स्वतः रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है। इससे बीमा दावा प्रक्रिया के लिए सटीक और प्रमाणिक विज़ुअल सबूत उपलब्ध हो पाते हैं।
मुख्य विशेषताएँ
ऑडी डैश कैम अब भारत के सभी अधिकृत ऑडी डीलरशिप पर उपलब्ध है।
मौजूदा ग्राहक इसे अपनी अगली सर्विस विज़िट के दौरान इंस्टॉल करा सकते हैं, जबकि नए ग्राहक इसे वाहन डिलीवरी के समय चुन सकते हैं।
