CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखिये पूरी लिस्ट
Spread the loveरायपुर। CG शिक्षक तबादला: छत्तीसगढ़ में...
Spread the loveरायपुर। CG शिक्षक तबादला: छत्तीसगढ़ में...
Spread the loveCyclone Arnab Effect in CG :...
Spread the loveकोंडागांव । कोंडागांव जिले में बड़ी...
इंदौर | 8 दिसंबर 2025: साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सेलम ने लगभग एक वर्ष के गहन वैज्ञानिक अनुसंधान के पश्चात एक प्रोपराइटरी, ग्लुटेन-मुक्त, फॉर्टीफाइड खाद्य-उत्पाद ‘सच्चासाबु® न्यूट्रीदाना™’ के निर्माण की तकनीक का पेटेंट फाइल किए जाने की घोषणा की। इस नवाचार के माध्यम से भारतीय खाद्य उद्योग में एक नए युग की शुरुआत होगी।
इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन गोपाल साबु ने अपने बताया कि , “सच्चासाबु® न्यूट्रीदाना™ परंपरा और आधुनिक पोषण विज्ञान का अद्भुत संगम है। जैसे हमारे एगमार्क सर्टिफाइड साबूदाना, सेलम की विशिष्ट हल्दी, नारियल पाउडर, श्रीधान्य (मीलेट्स) और खीचिया पापड़ ने बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी प्रकार न्यूट्रीदाना™ कसावा आधारित उद्योग तथा हेल्दी स्नैक्स बाजार में एक नई क्रांति स्थापित करेगा।” सच्चासाबु® न्यूट्रीदाना™ एक प्रोपराइटरी, ग्लुटेन-मुक्त, फलाहारी एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य-उत्पाद है, जिसमें कसावा (टैपिओका), राजगिरा, श्रीधान्य (मीलेट्स) एवं बीज-आधारित पौष्टिक आटों का वैज्ञानिक संयोजन किया गया है। यह प्रोटीन, फाइबर एवं विटामिन्स से भरपूर, सुपाच्य तथा शीघ्र तृप्ति देने वाला उत्पाद है, जो व्रत-उपवास में भी पूर्णतः उपयुक्त है।
प्रारंभिक चरण में न्यूट्रीदाना™ दो वैरायटी में उपलब्ध होगा— (1) रोस्टेड – जिससे खिचड़ी, खीर, टिक्की, वड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजन अधिक पोषक और स्वादिष्ट रूप में बनाए जा सकेंगे; तथा (2) बायल्ड – जिसे खीर-खिचड़ी बनाने के साथ-साथ तल कर नमकीन के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा। आगे चलकर कंपनी इसे Ready-To-Eat हेल्दी स्नैक्स श्रेणी में भी लॉन्च करेगी, जिससे भारत में एक नई “हेल्दी-टेस्टी स्नैक” श्रेणी का विकास होगा। कंपनी के अनुसार ‘सच्चासाबु® न्यूट्रीदाना™’ अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह तक भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। इसका वितरण देश-विदेश में सच्चासाबु® एगमार्क साबूदाना, अल्पाहार® एवं कुकरीजॉकी® ब्रांड के मौजूदा सक्षम वितरक नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा।श्रीधान्य (मीलेट्स) के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कई राज्यों द्वारा MSP में वृद्धि, सरकार द्वारा पोषण अभियान, बहुराष्ट्रीय खाद्य कंपनियों द्वारा मीलेट्स आधारित उत्पादों की बढ़ती खपत तथा उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण मीलेट्स की मांग निरंतर बढ़ रही है। इस वर्ष कुछ क्षेत्रों में उत्पादन कम रहने से इसमें तेजी व मजबूती दोनों का वातावरण बना हुआ है।
नारियल पाउडर बाजार पर उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह-सावों का सीजन समाप्त होने तथा दक्षिण भारत में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने से फिलहाल नारियल पाउडर में मंदी का रुख बना हुआ है, हालांकि दीर्घकाल में इसमें संतुलन की उम्मीद है।
श्री साबु ने निष्कर्ष रूप में कहा कि कुल मिलाकर कृषि-जिंसों का वर्तमान बाजार चक्रीय बदलाव (Cyclical Rebound) की ओर अग्रसर है, जिसमें साबूदाना, हल्दी और श्रीधान्य जैसे उत्पादों में आगामी वर्षों में मजबूती तथा निवेश के बेहतर अवसर दिखाई दे रहे हैं।
‘सच्चासाबु® न्यूट्रीदाना™’ केवल एक नया उत्पाद नहीं, बल्कि भारत के पोषण-भविष्य की दिशा में एक निर्णायक, वैज्ञानिक और दीर्घकालिक क्रांतिकारी कदम है।
