बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
मंजर भोपाली और पॉपुलर मेरठी सहित 200 से अधिक कवि आएंगे अंतर्राष्ट्रीय ठहाका महोत्सव में
उज्जैन। 26वां अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन 11 जनवरी को कालिदास अकादमी में शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन के संस्थापक-संयोजक डॉ. महेन्द्र यादव ने बताया कि कला, साहित्य और संस्कृति को समर्पित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ठहाका महोत्सव 8 से 11 जनवरी तक भव्य रूप से मनाया जाएगा।
डॉ. यादव के अनुसार महोत्सव में कला व संस्कृति के विविध आयोजनों का समावेश किया गया है, जिनमें उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम इस प्रकार हैं—
8 जनवरी : ओपन माइक
9 जनवरी : संगीत प्रतियोगिता
10 जनवरी : नृत्य प्रतियोगिता
11 जनवरी प्रातः 9 बजे :
कवि समागम — देश-विदेश से आने वाले 200 से अधिक कवियों की उपस्थिति
11 जनवरी शाम 6 बजे : अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन का भव्य समापन समारोह
डॉ. यादव ने बताया कि समापन सत्र में फिल्म कलाकारों, स्टैंड-अप कॉमेडियन, मिमिक्री कलाकार और प्रसिद्ध हास्य कवियों को आमंत्रित किया गया है।
ठहाका महोत्सव को भव्य स्तर पर आयोजित करने हेतु विभिन्न समितियाँ बनाई गई हैं, जो अपने-अपने दायित्व निभाएंगी।
विभागीय प्रभारी इस प्रकार हैं —
ओपन माइक शो: रवि भूषण श्रीवास्तव
संगीत प्रतियोगिता: प्रीति दीक्षित
नृत्य प्रतियोगिता: रजनी नरवरिया
कवि समागम: नमिता नमन (दिल्ली)
आयोजन समिति
डॉ. महेन्द्र यादव, हरि सिंह यादव, ललित लुल्ला, राजेन्द्र शाह, रितिक यादव, आशीष खंडेलवाल, मनोहर परमार, पण्डित विजय तिवारी, राहुल प्रजापति, प्रभात शर्मा, आशीष मालवीय, पंडित लखन शर्मा, जितेन्द्र जोशी, शरद वाघमारे आदि।
साहित्यिक समिति कवि दिनेश दिग्गज, अशोक भाटी, नरेंद्र सिंह अकेला, सुरेन्द्र सर्किट, राहुल शर्मा, कुमार सम्भव, सौरभ चातक, शबनम अली, वैशाली शुक्ला आदि।
