24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
खुले ट्रक में सफ़र करते दिखे मज़दूर।
इंदौर, मध्यप्रदेश (देवेन्द्र साहू): शहर की सड़कों पर रोज़ाना भारी ट्रैफिक के बीच लापरवाही के कई दृश्य देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक खुले ट्रक में कई लोग बिना किसी सुरक्षा इंतज़ाम के सफ़र करते दिखाई दिए। ट्रक के पीछे “BLOW HORN” लिखा था, लेकिन उस पर सवार लोगों की सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं दिखा।
तस्वीर में ट्रक के पिछले हिस्से में कई व्यक्ति खुले में बैठे नज़र आते हैं, जिनके पास न तो सीटें हैं और न ही सुरक्षा बार। चलते वाहन में ऐसी सवारी सड़क हादसे की आशंका को बढ़ाती है। यह दृश्य सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है, जिसमें न सिर्फ वाहन चालक बल्कि सवार व्यक्तियों की जान को भी खतरा होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मजदूर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मजबूरी में इस तरह के वाहनों में सफ़र करते हैं, लेकिन प्रशासन को ऐसे मामलों पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ट्रैफिक विशेषज्ञों के अनुसार, खुले ट्रकों में लोगों को ले जाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय है। फिर भी ऐसे मामले लगातार देखे जा रहे हैं।
प्रशासन से उम्मीद है कि ऐसे खतरनाक परिवहन तरीकों पर रोक लगाई जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।
