छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
इंदौर 28 नवम्बर 2025
इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा एक ओर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइज़रों को सम्मानित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्य में उदासीनता, लापरवाही और अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री वर्मा ने 11 बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओ (शोकाज़) नोटिस जारी किए हैं।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा से पूर्व, इसी माह के अंत तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण नहीं करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइज़र तथा सहयोगी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
