Aaj ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानें राहुकाल समेत पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 6 November 2026:हिंदू...
Spread the loveAaj ka Panchang 6 November 2026:हिंदू...
Spread the loveAaj ka Rashifal 06 November 2026:आज...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
“बाबू जी करने चले है बियाह” टीज़र का माहौल सेट कर देती है—हल्की-फुल्की हंसी, एक प्यारा सा नॉस्टैल्जिया और संजय मिश्रा–महिमा चौधरी की बेहद नैचुरल केमिस्ट्री
संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी इन दिनों खूब चर्चा में है, और अब उनकी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का वीडियो टीज़रहल्की-फुल्की शरारत घुल जाती है। आगे चलकर व्योम यादव अचानक उत्साहित होकर बताते हैं कि उन्हें “मां मिल गई”, और फिर शुरू होता है हिचकिचाहटों और घरेलू मज़ाकी है। कुछ समय पहले उनकी “शादी” वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्साह है।
टीज़र की शुरुआत में संजय मिश्रा, दुर्लभ प्रसाद बने, बड़ी मासूमियत से प्रार्थना करते दिखते हैं—“हे बजरंगबली, अगर मेरी कुंडली में दूसरी शादी लिखी हो, तो किसी सभ्य, पढ़ी-लिखी, सुंदर और कला-प्रेमी लड़की से करा देना।” और जैसे किसी दुआ का तुरंत जवाब मिलता हो, ठीक उसी वक्त महिमा चौधरी की मीठी-सी एंट्री होती है, उनसे टकराती हुई—यहीं से कहानी में एक प्यारी, हल्की-फुल्की शरारत घुल जाती है। आगे चलकर व्योम यादव अचानक उत्साहित होकर बताते हैं कि उन्हें “मां मिल गई”, और फिर शुरू होता है हिचकिचाहटों और घरेलू मज़ाक से भरा एक मजेदार कॉमेडी ड्रामा है । जब दुर्लभ प्रसाद को महिमा से मिलने के लिए कहा जाता है, तो मिश्रा जी अपने अंदाज़ में मुस्कुराते हुए कहते हैं—“हम लड़के वाले हैं… मां को खुद ही आकर मुझे देखना पड़ेगा!”
एक मिनट लंबे टीज़र के आख़िर में “बाबू जी करने चले है बियाह ” गाने पर होता है, जहां दुर्लभ प्रसाद हंसते हुए बताते हैं कि जिस लड़की से उनकी शादी होने वाली है, वह बिल्कुल महिमा चौधरी जैसी दिखती है। इसी पर उनका साला भी हंसते-हंसते कह देता है—“मुझे पहले से पता था… मेरी बहन के जाने के बाद सिर्फ महिमा चौधरी ही आएंगी।” संजय मिश्रा और महिमा की यह सहज, दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री ही टीज़र की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है।
क्शा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन द्वारा निर्मित है, रमित ठाकुर फ़िल्म के सह-निर्माता हैं। कहानी और स्क्रीनप्ले प्रशांत सिंह ने लिखे हैं। संजय मिश्रा और महीमा चौधरी के साथ फिल्म में व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया, नवनी प्रीहर और श्रीकांत वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे .
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का टीज़र अब सिनेमाघरों में मस्ती 4 के साथ देखा जा सकता है। फिल्म 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है.
https://youtu.be/-50xs7sLwWw?si=fwxKCwEidt6MqLqT
