छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन आज , केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
Spread the love मेष – निकटस्थ व्यक्ति का...
Spread the love00 उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश...
भाेपाल, 1 अक्टूबर । एक अक्टूबर यानी आज शारदीय नवरात्र की महानवमी है और यह नवरात्र का आखिरी दिन है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह दिन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है। इस दिन लोग हवन व कन्या पूजन करने के साथ व्रत का पारण भी करते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं साथ ही माँ दुर्गा से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता। विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आप सभी को ‘महानवमी’ की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ सिद्धिदात्री जी के पावन चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। देवी माँ के आशीर्वाद से चहुंओर प्रेम, वैभव, आध्यात्मिकता और आनंद की वर्षा हो, सबके मनोरथ और प्रतिज्ञाएं पूर्ण हों, यही करबद्ध प्रार्थना है।
