BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
भोपाल, 03 नवंबर । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविंदपुरा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय के विस्तार के लिए नवीन कार्यालय भवन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का भूमिपूजन ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे गोविंदपुरा स्थित बिजली नगर कॉलोनी (आस्था परिसर) में किया जाएगा।
8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से होगा भवन का निर्माण
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि ई-ऊर्जा भवन का निर्माण 8 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि से किया जाएगा। लगभग 3,696 वर्ग मीटर के कुल निर्मित क्षेत्र में विकसित होने वाला यह भवन ग्राउंड फ्लोर सहित 4 मंजिलों का होगा। भवन में अधिकारियों के लिए आधुनिक केबिन, कॉन्फ्रेंस हॉल, वर्कस्टेशन, रिकॉर्ड रूम, क्रेच रूम, ट्रेनिंग रूम एवं हार्डवेयर स्टोरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवन में दो लिफ्टों का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ध्वनि नियंत्रण के लिए एकॉस्टिक पैनलिंग, फॉल्स सीलिंग तथा सुरक्षा की दृष्टि से फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम की व्यवस्था भी रहेगी।
ऊर्जा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित होगा कार्यालय
उन्होंने बताया कि ई-ऊर्जा भवन का निर्माण कंपनी की बढ़ती कार्यालयीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। आधुनिक अधोसंरचना एवं सुविधाओं से युक्त यह भवन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही कंपनी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहायक होगा।
होगा विद्युत क्रय अनुबंध
जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, ऊर्जा मंत्री तोमर की उपस्थिति में मंत्रालय में 3 नवम्बर को दोपहर 1:30 बजे एनटीपीसी के छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित लारा चरण-lll परियोजना के साथ मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी विद्युत क्रय अनुबंध करेगी।
