मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
कोलकाता, 1 अक्टूबर । हावड़ा में मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। रात करीब 9:30 बजे संध्या बाजार स्थित बनो बिहारी बोस लेन में बाइक सवार दो हमलावरों ने 55 वर्षीय सुरेश यादव को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हावड़ा पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने बुधवार सुबह बताया कि बिहार के गोपालगंज का रहने वाला सुरेश यादव दो दिन पहले ही हावड़ा आया था। उसपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हालांकि अपने इलाके में वह कारोबारी के रूप में जाना जाता था। उसने गोपालगंज जेल में करीब आठ साल की सजा भी काटी थी। पुलिस के अनुसार, यादव की बिहार में आपराधिक प्रतिद्वंद्विता रही है और दो साल पहले उस पर गोपालगंज में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें वह बच गया था।
घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से अहम सुराग इकट्ठा किए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमलावर योजनाबद्ध तरीके से बाइक से आए और गोलीबारी कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ अहम सबूत मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दुर्गा पूजा के भीड़भाड़ वाले माहौल में सार्वजनिक स्थल पर हुई हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
