CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
– प्रदेश को मिलेंगे 48 उप पुलिस अधीक्षक
भोपाल, 03 नवंबर । मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल स्थित परेड ग्राउण्ड में आज मंगलवार को 44 वें एवं 45 वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल होंगे।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा बैच के विजेता अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।
इन दोनों बैचों में जिला बल के 37, रेडियो संवर्ग के 09 तथा जिला सेनानी, होमगार्ड के 02 अधिकारी सहित कुल 48 अधिकारी शामिल हैं। इनमें 20 महिला अधिकारी एवं 28 पुरूष अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण होकर प्रदेश की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
