जैसे की हमारा देश आजादी का अमृत 75वा महोत्सव मना रहा है तो ऐसे में स्वछता में नंबर वन आये इन्दौर और इन्दौर की ने नगरपालिका निगम एवं इंदौरी कैसे दूर रहेंगे। इसलिए आज शहर के प्रेमनगर में इंदौर नगर निगम और माइक संस्था ने मिलकर स्लम “पेंटिंग कार्निवल” फेस्टिवल मनाया।
जहां शहर के मशहूर कलाकरों ने एकजुट होकर रंग दी इंदौर की झुग्गी बस्तियों की रंग हीन दीवारें और पहुंचा दिया इंदौर को स्वच्छता अभियान में एक और कदम आगे।
चेतन, अंकित, मिताली कलंकी, निशांत वर्मा, सुरभि, मयूरी, नेहा नेगी, तेज प्रताप द्वारा तथा अन्य कलाकरों के द्वारा बस्तियों की दीवारों का खूबसूरत अंदाज़ में रंगरोगन किया गया।
“स्वच्छ वायु” की थीम के आधार पर सभी बस्तियों की दीवारों को सुंदर रंगों और संदेशों से सुसज्जित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता माइक ऑर्गेनाइजेशन के को-फाउंडर समीर सिंह जी, जिनके निर्देशन में सभी कलाकारों द्वारा ये अद्भुद और अनोखा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसके साथ ही माइक संगठन द्वारा मिष्ठी सिसोदिया, जो कि नन्हीं वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं, के द्वारा परफॉर्मेंस दी गई, जिसमें जनता को पर्यावरण और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई।
