*मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय में ध्वजारोहण सम्पन्न*
*
*सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति*
*थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस*
थांदला=मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर्व पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण विशेष अतिथि पूर्व प्राचार्य सेवानिवृत श्री मांगीलाल जी बसौड़ द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान किया गया। विद्यालय के सभा मंडप में विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के संचालक भूषण भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे बताया कि 15अगस्त सिर्फ एक तारीख ही नहीं एक जिम्मेदारी है।आज हम एक बार फिर तिरंगे के साये में खड़े हैं हवा में लहराता हुआ ये तिरंगा हमे सिर्फ हमारी आजादी का नहीं बल्कि उन लाखों बलिदानियों की भी याद करवाता है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत को आजाद करवाने में न्यौछावर कर दिया।2025 का भारत 1947 के भारत से बिल्कुल अलग है अब हमारे पास ताकत है,तकनीक है और विश्व में हमारी एक नई पहचान है।अगर हम सच्चे देश भक्त हैं तो हमें तीन कसमें अपने आप से करनी चाहिए पहली ईमानदारी दूसरी एकता और तीसरी कर्तव्य की ये हमारे जीवन और व्यवहार में होना चाहिए। हमें तिरंगे के रंगों को सिर्फ कपड़े में नहीं अपने स्वभाव और व्यवहार में बसाने की आवश्यकता है।केसरिया रंग साहस, सफेद रंग सत्य और शांति का , हरा रंग विकास और करुणा का और मध्य में जो अशोक चक्र है वो हमें सतत् प्रयत्न प्रयास करने का प्रतीक है । अगर हम सब ये छोटा सा संकल्प ले लेते है तो यकीन मानो आने वाली पीढ़ी हमें याद ही नहीं गर्व भी करेगी।
मुख्य अतिथि मांगीलाल जी बसौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे बताया कि हमें देश को आजाद कराने वाले क्रांतिकारियों को हमेशा स्मरण में रखना चाहिए और उनके विचारों को प्रेरणा लेकर अपने जीवन में से कुछ राष्ट्र के लिए करना चाहिए।
विशेष अतिथि सेवा निवृत श्री जगमोहन जी राठौर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे बताया कि आज भारत स्वदेशी शिक्षा , ज्ञान, विज्ञान और संस्कृतियों से स्वालंबी और सशक्त आत्मनिर्भरता के साथ विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर हो रहा है।
*विद्यालय को मिला पुरस्कार*
नगर में भव्य तिरंगा यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश के क्रांतिकारियों की वेश भूषा के रूप में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें रानी लक्ष्मी बाई,अहिल्या बाई, छत्रपति शिवाजी, चंद्रशेखर आजाद,बिरसा मुंडा, भगत सिंह,स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, भारत माता रूपधारण कर के यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे । 15 अगस्त के मुख्य समारोह दशहरा मैदान में मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय को अनुभागीअधिकारी श्री तरुण जी जैन , पुलिस अनुभागी अधिकारी श्री नीरज जी नामदेव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सुनील पंदा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री दीपेश जी सोलंकी की गरिमामय उपस्थिति में गरिमापूर्ण कार्यक्रम श्रेष्ठ अभिनव और रूपसज्जा का पुरस्कार विद्यार्थियों को प्रदान किया।
स्वतंत्रता दिवस पर्व के पूर्व संध्या पर कृतिका शर्मा और विजिया शर्मा ,इशिका पाटीदार और शिक्षिकाओं द्वारा तिरंगे के रंगों से वृहद रंगोली भी रची गई जो आकर्षण का केंद्र भी रही
इस अवसर पर अशोक जी शर्मा,नीलेश जी प्रजापत, विनय शर्मा पुनीत शुक्ला और संजय जी चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय के कार्यक्रमों का संचालन वरुण जी शर्मा और तनीषा परिहार ने किया। आगंतुक अतिथियों का आभार कृतिका शर्मा ने किया।
