सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveसत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श...
Spread the loveसत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श...
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
रायपुर, 16 अगस्त ।राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर ‘छत्तीसगढ़ मंडपम‘ किया गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस की शाम एक कार्यक्रम में दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मंडपम करने की घोषणा की एवं इसका विधिवत अनावरण किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेलकूद एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरूण देव गौतम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में काफी टेबल बुक ‘संवृत्ति‘ का विमोचन किया। यह बुक पिछले एक वर्ष के दौरान राज्यपाल द्वारा राज्य के सभी जिलों में किए गए भ्रमण पर आधारित है। भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों से मिले, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर जाकर उनका हालचाल जाना, महिला स्व सहायता समूहों के साथ संवाद कर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस बुक में इन सभी बातों का समावेश किया गया है।
