दिवंगत विधायक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love00 पुष्प अर्पित कर किया नमन,...
Spread the love00 पुष्प अर्पित कर किया नमन,...
Spread the lovePDA में ‘डी’ का मतलब दूर...
Spread the love मेष – व्यापार व व्यवसाय...
वॉशिंगटन (माधव एक्सप्रेस )। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव को रोका था। ट्रंप के मुताबिक, टकराव एक न्यूक्लियर वॉर में बदल सकता था। ट्रंप के मुताबिक उस वक्त हालात इतने खराब थे कि 6-7 प्लेन गिर चुके थे। इसके पहले ट्रंप ने 5 विमान गिराने का दावा किया था। ट्रंप अब 6 या 7 प्लेन की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि भारतीय वायुसेना पहले ही साफ कर चुकी है कि पाकिस्तान के 5 फाइटर्स सहित 6 विमान ढेर कर दिए थे। ऑपरेशन सिंदूर‘ से जुड़ा यह खुलासा खुद आईएएफ चीफ अमर प्रीत सिंह ने बेंगलुरु में किया था। ट्रंप ने कहा, ‘अगर आप पाकिस्तान और इंडिया की जंग के दौरान प्लेन एक-एक करके गिर रहे थे। छह या सात प्लेन मार गिराए गए। हालात इतने टेंशन में थे कि न्यूक्लियर वार भी हो सकती थी। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने बीते छह महीने में छह वॉर सॉल्व किए हैं। इसमें से एक 37 साल से चल रहा था और एक अफ्रीका में 31 साल से जंग चल रही थी। मैंने सिर्फ रोका नहीं, बल्कि शांति करवा दी। ट्रंप ने बयान तब दिया, जब उनका अगले दिन अलास्का में व्लादिमीर पुतिन से मिलने का प्रोग्राम है। वे इस मीटिंग को लेकर पॉजिटिव दिखे लेकिन उन्होंने कहा कि असली अहम मीटिंग तब होगी जब पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आमने-सामने बैठक करे। दरअसल बेंगलुरु में इंडियन एयरफोर्स चीफ ने पहली बार आधिकारिक तौर पर बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने कम से कम 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराए। साथ ही पाकिस्तान का एक एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) एयरक्राफ्ट भी ढेर हुआ। ये सब 300 किमी दूर से हुआ। वायुसेना चीफ ने ऑपरेशन के पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें भी दिखाईं। इसमें साफ नजर आया कि टारगेट पूरी सटीकता से हिट हुआ।
