अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...
Spread the loveविज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र...
Spread the love*मुंबई**“यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है”...
इंदौर(माधवएक्सप्रेस),मध्यप्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट ट्रेन 23 जुलाई को मुंबई से शुरू होगी। जबकि इंदौर से 24 जुलाई को रवाना होगी। ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी। आईआरसीटीसी ने 21 जुलाई से बुकिंग शुरू कर दी है। इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस के साथ इसी रूट पर दुरंतो एक्सप्रेस और अवंतिका एक्सप्रेस भी चलती हैं।
किराया
किराया तीन कैटेगरी में है। पहली कैटेगरी एसी 3 टीयर है। जिसका किराया 1,805 रुपए है। इसमें 1 हजार 634 रुपए बेस फेयर, 40 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 86 रुपए जीएसटी शामिल है। दूसरी कैटेगरी एसी टू टीयर का किराया 2 हजार 430 रुपए है। इसमें 2,219 रुपए बेस फेयर, 50 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 116 रुपए जीएसटी शामिल है
तीसरी कैटेगरी एसी फर्स्ट क्लास है। जिसका किराया 3,800 रुपए है। इसमें 3 हजार 484 रुपए बेस फेयर, 60 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 75 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 181 रुपए जीएसटी शामिल है।
स्टेशन
बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दामोह, रतलाम और उज्जैन
ट्रेन संख्या: 09085
कहां से : मुंबई सेंट्रल से इंदौर
दिनः सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
कब: रात 11.20 बजे प्रस्थान।
पहुंचेगी: अगले दिन दोपहर 1 बजे
ट्रेन संख्या: 09086
कहां से इंदौर से मुंबई सेंट्रल
दिन : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
कब शाम 5.00 बजे प्रस्थान
पहुंचेगी : अगले दिन सुबह 7.10 बजे
देश की पहली प्राइवेट तेजस ट्रेन की खासियत
तेजस ट्रेन, भारतीय रेलवे की एक अर्ध-उच्च गति वाली पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें स्वचालित दरवाजे, आरामदायक सीटें, एलसीडी स्क्रीन, वाई-फाई और बायो-वैक्यूम शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह देश की पहली निजी और कॉर्पोरेट ट्रेन है, जिसका संचालन आईआरसीटीसी करती है।
