Aaj ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ का व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 29 October 2026:...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
नई दिल्ली (माधवएक्सप्रेस)। शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा के 19 दिनों में 3.21 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। मंगलवार को 3,536 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ, इसमें 1,250 यात्री बालटाल आधार शिविर के लिए और 2,286 यात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए निकले। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। इस वर्ष यात्रा के लिए व्यापक और बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, खासकर 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त, सीएपीएफ की 180 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए 8,000 से अधिक विशेष कमांडो भी तैनात किए गए हैं। छड़ी मुबारक (भगवान शिव की पवित्र छड़ी) का 10 जुलाई को पहलगाम में पूजन हुआ था। यह 4 अगस्त को श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़ा मंदिर से गुफा मंदिर की ओर अपनी अंतिम यात्रा शुरू करेगी और 9 अगस्त को पवित्र गुफा मंदिर पहुंचेगी, जो यात्रा का आधिकारिक समापन होगा। तीर्थयात्री कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3888 मीटर ऊपर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक या तो पारंपरिक 46 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से या 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से पहुंचते हैं। इस वर्ष सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है।
