एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveद पार्क इंदौर के एपिसेंटर में...
Spread the love ‘GEN-Z Charcha’ का आयोजनइंदोरीएक्स (IndoriX),...
जम्मू, 5 जुलाई । भारी बारिश के बावजूद 6,979 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल में दोहरे रास्तों से 38 दिवसीय वार्षिक यात्रा शुरू होने के बाद से लगभग 30,000 तीर्थयात्री श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 6,979 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था जिसमें 5,196 पुरुष, 1,427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु और साध्वी तथा एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं, कड़ी सुरक्षा के बीच दो अलग-अलग काफिलों में तड़के 3.30 बजे से 4.05 बजे के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 4,226 तीर्थयात्री 161 वाहनों में सवार होकर 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से नुनवान आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 2,753 तीर्थयात्री 151 वाहनों में सवार होकर 14 किलोमीटर लंबे-छोटे, लेकिन अधिक ढलान वाले बालटाल मार्ग की ओर गए।
बुधवार को जब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी तब से अब तक कुल 24,528 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच सामान्य रूप से जारी है। भगवती नगर आधार शिविर को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जम्मू भर में 34 आवास केंद्र स्थापित किए गए हैं और तीर्थयात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों के मौके पर पंजीकरण के लिए बारह काउंटर स्थापित किए गए हैं।
