विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
नई दिल्ली, 5 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “अर्जेंटीना के साथ संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं। राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मुलाकात और विस्तृत चर्चा का इंतजार है। सांस्कृतिक जुड़ाव में दूरी कभी बाधा नहीं बनती!”
हवाई अड्डे पर उन्हें औपचारिक स्वागत दिया गया। उनके होटल पहुंचने पर अर्जेंटीना में बसे भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने कहा, “हजारों किलोमीटर दूर, यहां भारतीय समुदाय के माध्यम से भारत की आत्मा को महसूस करना अत्यंत भावुक कर देने वाला अनुभव है।”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे दोनों देशों के बीच “स्थायी मित्रता का उत्सव” मनाने का अवसर बताया। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर उच्चस्तरीय वार्ताएं होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि भारत और अर्जेंटीना के संबंध ऐतिहासिक और बहुआयामी रहे हैं, लेकिन यह यात्रा द्विपक्षीय संवाद को एक नई गति देने वाली मानी जा रही है। दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रस्तावित बातचीत से रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
