संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रामबन, 5 जुलाई । रामबन जिले में शनिवार को पांच बसों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि टक्कर काफिले में शामिल बसों में से एक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि पहलगाम काफिले के आखिरी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और चंद्रकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों को टक्कर मार दी जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहले से मौजूद सरकारी अधिकारियों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायलों के इलाज की निगरानी के लिए अस्पताल का दौरा किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सर्वाेत्तम देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यात्रियों को बाद में आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों में स्थानांतरित कर दिया गया।
रामबन के चिकित्सा अधीक्षक सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि तीर्थयात्रियों को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त बसों को बदलने के बाद काफिला अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
आज सुबह 6,979 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ है।
