एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveद पार्क इंदौर के एपिसेंटर में...
Spread the love ‘GEN-Z Charcha’ का आयोजनइंदोरीएक्स (IndoriX),...
द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलेगा गुजराती फूड फेस्टिवल ‘चलो जमवा 2.0’।•
गेस्ट शेफ पूनम देधिया के साथ मेन्यू में स्टार्टर, सब्जी, दाल-कढ़ी और राइस-खिचड़ी के चुनिंदा गुजराती व्यंजन।
इंदौर, 24 अक्टूबर 2026। गुजरात की रसोई में स्वाद के साथ अपनापन, परंपरा और मेहमाननवाज़ी की मिठास भी घुली होती है। खट्टे-मीठे और चटपटे स्वादों के संतुलन, घर जैसी सादगी और क्षेत्रीय विविधता के लिए पहचानी जाने वाली गुजराती स्वाद अब इंदौर के खाने के शौकीनों को फिर से अपनी ओर बुला रही है। पिछले फेस्टिवल को मिले स्नेह के बाद द पार्क इंदौर एक बार फिर लेकर आया है गुजराती फूड फेस्टिवल ‘चलो जमवा 2.0’, जिसमें गुजरात के अलग-अलग इलाकों के पारंपरिक व्यंजन एक ही जगह परोसे जा रहे हैं।द पार्क इंदौर के ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट एपिसेंटर में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘चलो जमवा 2.0: ए सेलिब्रेशन ऑफ गुजराती कलिनरी हेरिटेज’ का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल में गेस्ट शेफ पूनम देधिया के साथ मिलकर गुजरात के पारंपरिक स्वादों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए मेन्यू के रूप में पेश किया जा रहा है।मेन्यू में चार प्रकार के व्यंजन रखे गए हैं। स्टार्टर में क्लासिक हांडवो, पांकी, दूधी ना मुठिया और नायलॉन खमण शामिल हैं। सब्जी में काजू-गांठिया नु शाक, तुरिया-पात्रा नु शाक, देसी चना नु शाक और दाडम-नारियल भरेला परवल परोसे जा रहे हैं। दाल और कढ़ी की श्रेणी में दक्षिण गुजरात नी दाल, अजमा नी दाल, मेथी-लसन नी कढ़ी और कच्छी भाटिया कढ़ी मेहमानों के लिए उपलब्ध हैं। चावल और खिचड़ी में काजू-वटाणा नो पुलाव, तुवर नी खिचड़ी, आखा मग नी खिचड़ी और मकई नो पुलाव शामिल हैं। मुंबई की शेफ पूनम देधिया ने वर्ष 2012 से अपने जुनून को पेशे में बदला है। वे टीवी शो और बड़े पैमाने के कुकिंग इवेंट्स से जुड़ी रही हैं। वे वेडिंग इवेंट्स, प्रपोज्ड लंच और गुजराती फूड फेस्टिवल का आयोजन करती रही हैं। उन्होंने रेडिसन होटल, आईटीसी के लग्जरी कलेक्शन होटल, हिल्टन जयपुर और द कॉन्क्लेव बाय अंबुजा नियोटिया जैसी प्रतिष्ठित प्रॉपर्टीज़ में अपने फेस्टिवल किए हैं।
मुंबई से आई गेस्ट शेफ पूनम देधिया ने कहा,* “गुजराती खाना सिर्फ स्वाद नहीं, घर की परंपरा और अपनापन भी है। इस मेन्यू में हमने अलग-अलग इलाकों के व्यंजन रखे हैं, ताकि मेहमान गुजरात के स्वाद की विविधता को करीब से महसूस कर सकें। मुझे खुशी है कि इंदौर के मेहमान इन्हें परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर आनंद से चख रहे हैं।”
*द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ, शेफ संतोष यादव ने कहा,* “गुजराती व्यंजनों की खासियत उनका संतुलन है, जहां मिठास, खटास और मसालों का स्वाद एक साथ मिलता है। हमारी किचन टीम ने शेफ पूनम देधिया के मार्गदर्शन में हर व्यंजन को उसके पारंपरिक स्वाद के साथ तैयार करने पर खास ध्यान दिया है। हमें विश्वास है कि ‘चलो जमवा 2.0’ इंदौर के मेहमानों को गुजराती खाने की सादगी और समृद्ध परंपरा का असली अनुभव दे रहा है।”*द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर श्री सुदीप कांजीलाल ने कहा,* “‘चलो जमवा’ को मेहमानों से जो स्नेह मिला, उसी ने हमें इसका दूसरा संस्करण लाने के लिए प्रेरित किया। इस बार का मेन्यू गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों के स्वाद को एक साथ ला रहा है। हमारा प्रयास है कि मेहमान हर व्यंजन के साथ उसकी परंपरा को भी महसूस करें। हम सभी को एपिसेंटर में आने का निमंत्रण देते हैं।”
