एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveद पार्क इंदौर के एपिसेंटर में...
Spread the love ‘GEN-Z Charcha’ का आयोजनइंदोरीएक्स (IndoriX),...
10 हजार वर्गफीट का AI आधारित कंटेंट प्रोडक्शन,
• तीन वर्षों में 15000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य
• एआई, वीएफएक्स, वेब सीरीज और डिजिटल मीडिया में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण,
*इंदौर, 25 अक्टूबर।* मध्यप्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंटेंट प्रोडक्शन और डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री को नई दिशा देने की पहल को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। एम पी सेमी समिट 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इक्ष्वाकुमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के एआई – फर्स्ट प्रोडक्शन स्टूडियो एवं एक्सीलेंस सेंटर मेटा विज्युअल्स को मंच से अनुमोदन प्राप्त हुआ। यह प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश सरकार की AVGC-XR नीति के अनुरूप राज्य को एआई संचालित कंटेंट निर्माण और डिजिटल क्रिएटिव टेक्नोलॉजी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स स्थित आईटी पार्क-4 में लगभग 10 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में अत्याधुनिक ए आई प्रोडक्शन स्टूडियो और स्किलिंग सेंटर विकसित किया जाएगा। अगले तीन से चार महीनों में स्किलिंग सेंटर के संचालन की शुरुआत करने की योजना है। यह प्रदेश का पहला ऐसा सेंटेर होगा जहां जनरेटिव एआई, कंटेंट प्रोडक्शन, एआई – वीएफएक्स, वेब सीरीज, माइक्रो ड्रामा, एड फिल्म्स तथा डिजिटल मीडिया से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।मेटा विज्युअल्स के को फाउन्डर अंकित कुशवाह ने कहा, “हमने कॉलेज के दिनों में विज्युअल् डिजाइन और कंटेन्ट के एक स्टार्टअप के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। आज मध्यप्रदेश में मेटा विज्युअल्स के माध्यम से एआई स्किलिंग सेंटर और प्रोडक्शन स्टूडियो स्थापित करने की स्वीकृति मिलना हमारे लिए गौरव का विषय है। हमारा उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षित कर उन्हें वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना है।”मेटा विज्युअल्स के को फाउन्डर सोमिल जैन ने कहा, “ए आई केवल कंटेंट निर्माण का साधन नहीं, बल्कि रचनात्मकता और रोजगार के नए अवसरों का माध्यम है। हमारा प्रयास मध्यप्रदेश में ऐसा इकोसिस्टम विकसित करना है जहां प्रतिभावान युवा तकनीक और क्रिएटिविटी के समन्वय से विश्वस्तरीय कंटेंट तैयार कर सकें।”स्किलिंग सेंटर के पहले चरण में लगभग 200 युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ा जाएगा, जबकि अगले तीन वर्षों में 15000 युवाओं को एआई आधारित प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था और कंटेंट इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।इक्ष्वाकुमीडिया वर्तमान में अपनी इन – हाउस जनरेटिव एआई तकनीक, ऑटोमेशन टूल्स तथा उन्नत प्रोडक्शन वर्कफ्लो विकसित करने पर भी कार्य कर रही है। कंपनी की टीम वेब सीरीज, माइक्रो ड्रामा और विज्ञापन फिल्मों के लिए एआई तकनीक आधारित समाधान तैयार कर रही है तथा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर कार्यरत है।‘मेटा विज्युअल्स’ के माध्यम से मध्यप्रदेश में एआई आधारित कंटेंट प्रोडक्शन, डिजिटल मीडिया, AVGC-XR और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश, नवाचार और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है। यह पहल राज्य को उभरती हुई AI और डिजिटल कंटेंट अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
