24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
बलरामपुर, 19 जून । जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 15 में शराब के साथ महुआ जब्त कर आरोपित का चिकित्सा परीक्षण कराने गए आबकारी विभाग के अमले के साथ एक भाजपा पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री द्वारा अभद्र व्यवहार करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष के द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। दोनों पक्षों के आवेदनों की पुलिस अभी जांच कर रही है।
इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत करने वाले आबकारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार साहु ने आज गुरुवार को कहा कि, उनके साथ एक अन्य आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रदीप भगत, खगेश्वर साय, आरक्षक प्रियेश कुमार, हेमंती तिर्की, कलिस्ता एक्का मुखबिर की सूचना पर बीते दिनों नगर के वार्ड क्रमांक 15 में रमेश पासवान के घर में छापा मारा। यहां से सात लीटर देसी महुआ शराब और 240 किलोग्राम महुआ बरामद कर अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपित को जेल दाखिल किया गया।
आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा बीते शाम दिए गए अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि, मेरे मोबाइल नंबर पर वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद सिद्धांत यादव के द्वारा आरोपित को छोड़ने के लिए धमकाया गया। मेरे द्वारा कहा गया कि, अपराध पंजीबद्ध हो चुका है और यह गैर जमानती है। हम लोग आरोपित को लेकर मेडिकल कराने अस्पताल ले गए हैं। इसके बाद उक्त पार्षद और भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी कुमार गुप्ता ने गाली गलौच करते हुए धमकाया एवं शासकीय कार्य में बाधा डाला गया।
जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने कहा कि, आरोपित को जबरन फंसाया गया है। आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी। हम लोगों के विरोध करने के बाद अनाप-शनाप बयानबाजी उनके द्वारा की जा रही है।
जो भी दोषी होंगे कार्रवाई के लिए पहल करेंगे : भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने आज गुरुवार को कहा कि, पार्षद और महामंत्री मेरे ही पार्टी के हैं, हम लोगों के द्वारा भी जांच की जा रही है। यदि वे दोषी पाए जाते है तो उनके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि आबकारी उपनिरीक्षक दोषी पाए जाते हैं तो हम पार्टी की ओर से उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग पर अवैध वसूली करने की शिकायत लंबे समय से आ रही है। इसकी शिकायत उनके उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
दोनों पक्ष के आवेदनों की हो रही जांच : एसडीओपी
इधर, इस मामले में रामानुजगंज एसडीओपी बाजीलाल ने कहा कि दोनों पक्ष से कार्रवाई करने हेतु आवेदन आया है। आवेदनों पर जांच चल रही है जो दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
