Aaj ka Panchang 14 October 2026: माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveमेषआज के दिन आप समृद्धि भी...
Spread the loveइंदौर। यूनिक हॉस्पिटल, इंदौर में हड्डी...
बलरामपुर, 19 जून । जिले के वाड्रफनगर में पदस्थ महिला पटवारी से सीमांकन करने के दौरान भू-स्वामी द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में बीते शाम बसंतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने आज गुरुवार को बताया कि तहसील कार्यालय वाड्रफनगर में पदस्थ पटवारी ममत्ता भगत द्वारा 4 जून को प्रातः 11.30 बजे अपने हल्का क्षेत्र ग्राम रूपपुर निवासी रामदुलारे के भूमि खसरा नम्बर 994, रकबा 0.39 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन करने पहुंची थी। सीमांकन कार्य के दौरान ग्राम रूपपुर (भोदर) निवासी राजकुमार पोर्ते के द्वारा पटवारी ममता भगत को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई एवं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन किया गया। जिस पर पटवारी भगत ने थाना बसंतपुर में बीते शाम को राजकुमार पोतें के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया है।
