VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
इंदौर। शहर के श्री चिंतामण हनुमान मंदिर में हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मुख्य पुजारी पंडित शैलेंद्र जोशी ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन के पश्चात कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। भोजन के बाद कन्याओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर कन्याओं का पद पूजन किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार आगामी 1 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 2 अप्रैल को भगवान हनुमान जी का रुद्राभिषेक, विशेष चोला श्रृंगार एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम श्री चिंतामण हनुमान सेवा भक्त मंडल के तत्वाधान में संपन्न होंगे।
