जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं।
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...
बलरामपुर, 19 जून । जिला अस्पताल में उपलब्ध सोनोग्राफी मशीन के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिलने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बीते देर शाम जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
आप के प्रदेश महासचिव (संगठन) जसबीर सिंह चावला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओं और सोनोग्राफी कक्ष में ताला लटकने का विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि, अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों को समय पर जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे गरीब मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है।
पार्टी ने मांग की कि जल्द से जल्द अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर सोनोग्राफी सुविधा शुरू की जाए, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को ज्ञापन भी सौंपा।
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश व विधानसभा संयुक्त सचिव नीलम ठाकुर, जिला अध्यक्ष संतोष राम तिग्गा, जिला महासचिव चन्द्रशेखर पोर्ते, जिला कोषाध्यक्ष तिलकधारी टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुग्रीव राम, आशा यादव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
