फिल्मों के कारोबार में तेजी से आगे बढ़ने के लिए ‘ज़ी’ ने बदली अपनी रणनीति, अनुभवी कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
Spread the loveमुंबई **स्टोरी टीवी की ‘प्रेमकथा’, जिसमें...
पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके के सीनियर नेता राजा ने कहा,
नई दिल्ली (मनमीत सिंह/ माधव एक्सप्रेस) “जब तक द्रविड़ विचारधारा है, वे (बीजेपी) तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकते. हम दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा नहीं हैं. हम तमिलनाडु हैं, हम द्रविड़ हैं, (बीजेपी) यहां बिल्कुल भी नहीं आ सकती.”
PM मोदी और अमित शाह ‘सामान्य लोग’, DMK ऐसे लोगों से नहीं डरती- बोले CM स्टालिन के करीबी नेता ए राजा
DMK के नेता ए राजा ने मोदी और शाह पर बोला हमला
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले सत्तारुढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) लगातार बीजेपी तथा इसके शीर्ष नेताओं पर हमला कर रही है. डीएमके के वरिष्ठ नेता ए राजा ने आज सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे ‘सामान्य लोगों’ से नहीं डरती और उसके पास बीजेपी के उलट विपरित विचारधारा है, जो तय करेगी कि भगवा पार्टी तमिलनाडु में पैर जमाने न पाए.
अमित शाह की ओर से कल रविवार को सत्तारूढ़ डीएमके को लेकर की गई आलोचना के जवाब में मदुरै में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा ने दावा किया कि अलग-अलग मुद्दों पर बीजेपी के दिग्गज नेता की टिप्पणियां ‘सरासर झूठ, घृणित और विभाजनकारी’ हैं. लोकसभा सांसद ने यह भी कहा कि बीजेपी तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकती, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. यह दिल्ली या महाराष्ट्र की तरह नहीं है, क्योंकि द्रविड़ विचारधारा भगवा विचारधारा के बिल्कुल उलट है.
तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकती बीजेपीः राजा
उन्होंने द्रविड़ दर्शन का हवाला देते हुए कहा, “(AAP के नेता) अरविंद केजरीवाल (दिल्ली में) सत्ता में कैसे आए- उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार का विरोध किया, लेकिन क्या उनके पास कोई विचारधारा थी, क्या उनके पास कोई नेता था. हम अमित शाह और मोदी से नहीं डरते – क्योंकि वे सामान्य व्यक्ति हैं. उनके पीछे की राजनीतिक विचारधारा हर जगह हमला कर रही है और जीत रही है, लेकिन वह यहां क्यों नहीं जीत पा रही है क्योंकि हमारे पास उस विचारधारा का विकल्प मौजूद है.”
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा ने कहा, “जब तक द्रविड़ विचारधारा है, वे तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकते. हम दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा नहीं हैं. हम तमिलनाडु हैं, हम द्रविड़ हैं, (बीजेपी) यहां बिल्कुल भी नहीं आ सकती.” इससे पहले अमित शाह ने कल रविवार को जोर देकर कहा कि एनडीए अगले साल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी. साथ ही उन्होंने 4,600 करोड़ रुपये के रेत खनन घोटाले सहित भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाकर राज्य में डीएमके शासन पर जमकर हमला बोला.
शाह ने सरकार के खिलाफ “निराधार आरोप” लगाएः राजा
फिलहाल बीजेपी तमिलनाडु में एआईएडीएमके की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है. राजा ने कहा कि डीएमके अमित शाह की बातों को “शब्द-दर-शब्द” गलत साबित कर सकती है, लेकिन तमिलनाडु के लोग बीजेपी नेता की ऐसी बातों को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया, “उनकी यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री के पद के लिए सूट नहीं करती है. संक्षेप में कहें तो उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह सरासर झूठ, घृणित और विभाजनकारी था.”
राजा ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ “निराधार आरोप” लगाए हैं. उनका कहना है, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित की है. कई मौकों पर केंद्र से फंड निधि नहीं मिलने के बावजूद, राज्य निधि से विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया है, इसे पचा पाने में असमर्थ होने के कारण केंद्र और बीजेपी अमित शाह को तमिलनाडु ले आए.” उन्होंने प्रस्तावित जनगणना और परिसीमन सहित मुद्दों पर भी केंद्र पर निशाना साधा.
केंद्र की ओर से जातिगत जनगणना कराए जाने की मंजूरी दिए जाने पर उन्होंने बीजेपी के पहले के विरोध और ऐसी गणना की मांग करने वालों की आलोचना को याद किया और फिर आश्चर्य जताया कि अब उसने अपना रुख क्यों बदल दिया
