विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
इंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के तत्वावधान में रविवार को राजवाड़ा स्थित गीता भवन ऑडिटोरियम में दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा, संस्कृति, खेल, धर्म एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 256 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए डॉ. दादू महाराज ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दादू महाराज के सान्निध्य में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न, शॉल, अंगवस्त्र, पुष्पमाला, श्रीमद्भगवद्गीता एवं अन्य पुस्तकें भेंट की गईं। संजय अग्रवाल के सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में योगदान की सराहना करते हुए डॉ. दादू महाराज ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सैनी समाज की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी, उद्योगपति वीरेंद्र गुप्ता, बजरंग दल के प्रदेश सहमंत्री संजय होलकर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा, मेनारिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जसराज मेहता, चिकित्सक डॉ. यशश्री ढाई तथा दुबई से आए पीयूष व्यास सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद रहीं।प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज का दायित्वडॉ. दादू महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने से सेवा एवं सकारात्मक कार्यों को नई दिशा मिलती है। समारोह में समाजसेवियों, कलाकारों, खिलाड़ियों, चिकित्सकों, कंटेंट क्रिएटर्स और सेवा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इनमें आत्महत्या की प्रवृत्ति से जूझ रहे लोगों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले कार्यकर्ता भी शामिल रहे।कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य प्रतिभाओं का नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के समापन पर आयोजित भजन जैमिंग सत्र में शैलेन्द्र सिंह और अंकित भनोटिया ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में सरपंच कमल धनगर, आशीष साहू, हेमराज चौधरी, संजय अग्रवाल, मनीष झावान, विजय अंबेकर एवं नवीन मंडलोई ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार राहुल बुंदेला ने माना। आयोजन को उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सराहते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करते हैं।
