24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
कोलकाता, 10 जून । विदेश और कूटनीति के मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरकर विदेश से लौटे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सबसे ज्यादा नजरें जिस नेता पर रहेंगी-वह हैं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी। विदेश में भारत की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान दिलाने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हो रही है।
अभिषेक बनर्जी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा की। जापान में उन्होंने टोक्यो स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उसकी जर्जर स्थिति को लेकर आवाज उठाई। माना जा रहा है कि उनके इस कदम के बाद ही अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने विदेश में भारतीय महापुरुषों को सम्मान दिया।
अभिषेक बनर्जी के विदेश में दिए गए भाषणों में न सिर्फ भारत की विदेश नीति की मजबूती झलकी, बल्कि भारतीय सभ्यता, विचार और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा भी प्रमुखता से सामने आई। आज शाम सात बजे प्रधानमंत्री मोदी इन सांसदों से सात लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर मुलाकात करेंगे। सभी को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है।
तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि हाल ही में नीति आयोग की बैठक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूरी बना ली थी, लेकिन अभिषेक बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस मुलाकात में शामिल होंगे। इसकी वजह है कि इस बैठक का अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक महत्व है। इसके लिए प्रधानमंत्री दफ्तर से अभिषेक बनर्जी से संपर्क साधा गया। इसके बाद उन्होंने सहमति दी।
