शिवपुरी( माधव एक्सप्रेस/ पुनीत शाक्य)
शिवपुरी शहर में शासकीय शिक्षकों पर कोचिंग संचालन करने का मामला सामने आया है
स्थानीय छात्रों ने शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए माधव एक्सप्रेस प्रतिनिधि को बताया की शहर के कई सरकारी शिक्षक अपनी कोचिंग के साथ साथ अवैध रूप से कोचिंग क्लास का संचालन कर रहें। शिक्षकों द्वारा छात्रों पर दबाव बनाया जाता है कि वह उनके पास कोचिंग में पढ़े अन्यथा प्रैक्टिकल में उन्हें कम मार्क्स दिए जाएंगे। छात्र छात्राओं का आरोप है कि सरकारी शिक्षकों की कोचिंग पर प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता जबकि शासकीय सेवारत व्यक्ति कोई अन्य व्यवसाय करता है तो ये नियम विरुद्ध है।
छात्र छात्राओं ने कुछ शिक्षकों के नाम साझा करते हुए माधव एक्सप्रेस को बताया कि
शिक्षक में से एक कन्या शिक्षक परिसर शिवपुरी में पदस्थ प्रदीप झा सर द्वारा झा केमिस्ट्री के नाम से संचालित की जा रही है जो की विश्वास डॉक्टर की क्लीनिक वाली गली में है इसके अलावा कई शिक्षक है जैसे की एलडी त्यागी उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 में पदस्थ है एसपी कोठी के पीछे एक गणित की कोचिंग संचालित करते हैं , मुकेश मिश्रा सर द्वारा फिजिक्स की कोचिंग संचालित की जा रही है विष्णु मंदिर के पास है, आकाश शर्मा जो की शासकीय शिक्षक है इंग्लिश की कोचिंग पढ़ाते हैं, कृष्णकांत राठौर इंग्लिश की कोचिंग संचालित करते हैं नई की बगिया वाली गली में कन्या शिक्षा परिसर स्कूल में पदस्थ है जोगी माध्यमिक शिक्षक है , K.C.I.कृष्ण करियर के नाम से संचालित है जो की एमएम हॉस्पिटल वाली गली में है एक गोविंद धाकड़ शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में पदस्थ है उनके द्वारा संचालित है, दादीवाल सर जो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 में सदस्य इनके द्वारा केमिस्ट्री की कोचिंग संचालित की जाती है , देवेंद्र धाकड़ क्योंकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसाद में पदस्थ हैं इनके द्वारा राजश्री रोड पर इंडक्ट कोचिंग संचालित की जाती है सभी शासकीय शिक्षकों की कोचिंग का समय सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक का है।
छात्र छात्राओं ने जिला प्रशासन से संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध जांच कर नियमानुसार शख्त कार्यवाही की मांग की है ।
माधव एक्सप्रेस प्रतिनिधि ने जब संबंधित शिक्षकों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।
