नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’ कार्यक्रम में साझा किए अनुभव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
इंदौर, 15 अक्टूबर। संस्था सार्थक द्वारा रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’ कार्यक्रम में पद्मश्री एवं राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ने कहा कि सच के साथ साहसपूर्वक खड़े रहना भी राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुकदमे से जुड़े अनुभव साझा किए और न्यायिक प्रक्रिया में तथ्यों, साक्ष्यों तथा कानून के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने न्यायपालिका को अधिकार क्षेत्र से बाहर की अतिरिक्त टिप्पणियों से बचने की सलाह भी दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े और निकम के कानूनी योगदान की सराहना करते हुए उनकी फिल्म ‘प्रहार : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव ने निकम की भूमिका निभाई है।कार्यक्रम में उज्ज्वल निकम एवं उनकी पत्नी ज्योति निकम का मां अहिल्या की प्रतिमा, शॉल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अपर महाधिवक्ता राहुल सेठी, सोनल गुप्ता, आयोजक दीपक जैन ‘टीनू’, राकेश भदौरिया, मनीष यादव, राकेश पाल, शासकीय अधिवक्ता अभिजीत सिंह राठौर, अर्चना खेर, उप महाधिवक्ता कुशल गोयल, सांसद शंकर लालवानी, जीतू जिराती, गोलू शुक्ला, पद्मश्री भालू मोंढे, डॉ. राजीव चौधरी और प्रकाश जैन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। संचालन उप महाधिवक्ता श्रेयराज सक्सेना और शासकीय अधिवक्ता दृष्टि रावल ने किया। आयोजन समिति से राज्यवर्धन गावड़े, पीयूष पाराशर, तेजस जैन, हर्ष मेहता, रोहित जैन, गोविंद सिंह बैस, भूपेंद्र कुशवाह, आकाश शर्मा, कमलेश जोशी, अनिमेष परमार, नितेश मुछाल, पंकज जैन, अमित सोनी, धवल जैन, अंकित रावल और गौरव नाहर ने उज्ज्वल निकम का सामूहिक अभिनंदन किया। अंत में हर्ष मेहता ने आभार माना। कार्यक्रम में 26/11 हमले के शहीदों एवं पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
