इंदौर दिनांक 12 दिसंबर 2021 आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश पर इंदौर विकास योजना 2021 अनुसार सुभाष मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर करने हेतु प्रथम चरण में रामबाग से इमली बाजार चौराहे तक का आज निगम अधिकारियों की टीम ने परीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत रामबाग से इमली बाजार चौराहे तक वर्तमान में रोड की चौड़ाई कितनी है मकानों की स्थिति क्या है भवन अनुज्ञा कितनी है आदि बातों का परीक्षण किया गया है!
विदित हो कि सुभाष मार्ग 30 मीटर चौड़ाई 1.45 किलोमीटर लंबाई कुल 242 वाधाए है आज निगम की टीम जिसमें मुख्य नगर शिल्पज्ञ श्री विष्णु खरे अधीक्षण यंत्री स्मार्ट सिटी श्री डीआर लोधी भवन अधिकारी श्री विवेश जैन एवं अन्य अधिकारी द्वारा रामबाग से इमली बाजार तक रोड की वर्तमान स्थिति का परीक्षण किया गया!
