कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने भी किया स्वागत और दी बधाई
इन्दौर, दिनांक 11 दिसंबर 2021। सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा इन्दौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के पश्चात नव नियुक्त पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र का स्वागत किया गया तथा उन्हे बधाई दी गई। इस मौके पर कलेक्टर श्री मनीषसिंह, और निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा भी श्री मिश्र का स्वागत किया जाकर पुलिस आयुक्त बनने पर उन्हे बधाई दी गई।
