Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
पुलिस ने बदमाशों की लगाई थानों में हाजिरी, बदमाशो ने अपराध न करने की ली शपथ
December 9, 2021 1 minute read
Spread the love
इंदौर दिनांक 09 दिसंबर 2021 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र , पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर इन्दौर श्री मनीष कपुरिया द्वारा, इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सुश्री पुर्ती तिवारी के निर्दिेशन मे थाना प्रभारी पलासिया को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के पालन में आज दिनांक को थाना पलासिया क्षेत्र के बदमाशों जो आदतन चाकूबाजी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं उन्हें थाना बुलाकर सभी के फिंगर प्रिंट लिए गए डोजियर भरे गए। सभी को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई गई तथा समाज से जोड़ने तथा समाज सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त बदमाशो को गिटार तिराहा ले जाकर ट्रैफिक के नियमो की जानकारी थाना प्रभारी संजय सिंह बैस द्वारा दी गई । पश्चात सभी बदमाशो ने गिटार चौराहे पर पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था को भी संभाला।
इसी प्रकार इंदौर शहर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र के बदमाशों को थाने पर बुलाकर उन्हें अपराध ना करने की समझाइश देते हुए डोजियर आदि भरवाए गए। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।