विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
बलरामपुर, 3 मई । बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में दामाद की ससुराल पक्ष के लोगों ने बेदम पिटाई कर दी। पत्नी को साथ नहीं रखने का आरोप लगाकर उसे रास्ते से अगवा कर ससुराल ले गए। यहां एक कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। शिकायत सामने आते ही पुलिस ने ससुर, पत्नी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
चन्द्रनगर निवासी पेशे से वाहन चालक सरवर आलम ने चौकी तातापानी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 30 अप्रैल को हाइवा में गिट्टी लोड कर बरियों से तातापानी लौट रहा था। रास्ते में लुरगुट्टा जंगल के पास हाइवा खराब हो गया, जिसे वह अपने गांव के साथी इन्ताफ और दिलसाद के साथ मिलकर ठीक कर रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे सफेद स्कार्पियो में उसके ससुर मुमताज अंसारी, पत्नी रुकसाना खातून और गांव के अन्य लोग मंजूर अंसारी, अहमद अंसारी, करीम अंसारी तथा बेलाल अंसारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पत्नी को साथ क्यों नहीं रख रहे हो कहकर सरवर को जबरदस्ती ट्रक से उतारा और स्कार्पियो में बैठाकर रेवतीपुर गांव थाना रामचंद्रपुर ले गए, जहां उसे एक कमरे में बंद कर मारपीट की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी तातापानी में अपराध पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपितों मुमताज अंसारी (45वर्ष), रुकसाना खातून (25), मंजूर अंसारी (28), अहमद अंसारी (56), करीम अंसारी (33) और बेलाल अंसारी (18 वर्ष) को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
