अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत के नीचे होगी प्रतियोगी परीक्षाएं, इतने करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के...
Spread the loveWhatsApp अपने Android ऐप के इंटरफेस...
बलरामपुर, 3 मई । युवक के साथ मारपीट करने के साथ ही मारकर गंभीर हालत में फेंकने के मामले में जिले के राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम लाऊ घुटरापारा निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश यादव उर्फ जीतू व 32 वर्षीय दिनेश यादव को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम लाऊ निवासी 55 वर्षीय विगन यादव आ. स्व. रामवरत यादव ने थाने में आकर सूचना दी थी कि 10 फरवरी की शाम 6 बजे उमेश यादव घर से निकला था लेकिन वह रातभर घर नहीं लौटा।
11 फरवरी को सूचना मिली कि ग्राम भदार में उमेश यादव को लोगों ने मारकर फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो उमेश की सांस चल रही थी लेकिन वह बेहोश था। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में एसपी वैभव बैंकर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। एसपी के निर्देश पर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी, एसडीओपी कुसमी इमानुएल लकडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनेश यादव और ओमप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह, सउनि प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, लखेश्वर पैकरा, अमृत सिंह, नरेश तिर्की, सुनील तिर्की तथा सैनिक संजय यादव सक्रिय रहे।
