विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
इंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसे 6 साल की नन्हीं डांसर स्वरूप सोलंकी ने सच कर दिखाया है। ANASS इंटरनेशनल डांस काउंसिल द्वारा आनंद मोहन माथुर ऑडिटोरियम में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में स्वरूप ने माइनर श्रेणी के सोलो डांस में द्वितीय पुरस्कार जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।30 सितंबर को आयोजित समारोह में जब नन्हीं स्वरूप ने मंच संभाला तो पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शक देखते रह गए। उसके हर स्टेप में मेहनत, लगन और नृत्य के प्रति समर्पण साफ नजर आया। इस जीत के पीछे उसके माता-पिता का अटूट विश्वास और गुरु डॉ. संतोष देसाई की कड़ी मेहनत है, जिन्होंने स्वरूप की कला को तराशा है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार माना है। महज 6 साल में मिली यह उपलब्धि स्वरूप के सुनहरे भविष्य की पहली सीढ़ी है।
