मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
बलरामपुर/सूरजपुर, 3 मई । सुशासन तिहार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के बीहड़ और सुदूरवर्ती गांवों का दौरा किया। उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपने दौरे के दौरान मंत्री राजवाड़े ग्राम दूधो पहुंची, जहां उन्होंने पेयजल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बिलासपुर ग्राम पंचायत में राशन कार्ड निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान नामांतरण एवं फौती नामांतरण मामलों में ग्राम पटवारी की गड़बड़ी की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार ओड़गी को तत्काल जांच कर कठोर कदम उठाने को कहा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भकुरा और माढ़र में ग्रामीणों ने सड़क, राशन, आवास और पेंशन जैसी बुनियादी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी शिकायतों के त्वरित निराकरण और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बाबूलाल मरापो, जनपद सदस्य गीता सिंह, अनीता पैकरा, सरपंच कंवल प्रसाद, उपसरपंच नारायण दत्त, चितावन राजवाड़े समेत जल संसाधन, वन, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
