रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
बैंड बाजे घोड़ी बग्गी, आतिशबाजी के बीच श्री राम दरबार की अनोखी झांकी
31 फीट की धर्म ध्वजा रही आकर्षण का केंद्र
1 किलोमीटर लंबी यात्रा पुनः रात्रि 9 बजे पहुंची मंदिर प्रांगण, महा आरती में हनुमतमय हुआ पूर्वी क्षेत्र
केसरिया ध्वजा लहराई, बड़ी संख्या में मातृशक्ति और बच्चे शामिल हुए
जगह-जगह प्रसादी का वितरण, 30 से ज्यादा मंचों से स्वागत सत्कार
इंदौर। राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की…., बाबा बजरंग का सजा है दरबार…, लाल लाल सिंदूर में हनुमत सजे निराले… बजरंगबली की छठा हे निराली…. इन सुमधुर भजनों के साथ एम आर 9 स्थित चिंतामणि हनुमान बालाजी कि भव्य शोभायात्रा शुक्रवार शाम 6 बजे मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो रात्रि 9बजे पुन: मंदिर पर पहुंची, मार्ग में 30 से ज्यादा मंचों से पुष्प वर्षा की गई ।100 सेवादार यातायात प्रबंधन में सहायक बने।
प्रमुख पुजारी पंडित शैलेंद्र बसंत जोशी, कमलेश्वर सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस भव्य शोभायात्रा की अद्भुत छटा नजर आ रही थी। सबसे आगे भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा और फिर बैंड बाजे और डीजे की धुन पर हाथों में ध्वजा लिए मातृशक्ति सैकड़ो की संख्या में चल रही थी, इसके बाद भगवान बजरंगबली की भव्य प्रतिमा और प्रतिमा के बाद 31 फीट की धर्म ध्वज को लहराया जा रहा था बजरंगबली का जय घोष सभी में जोश भर रहा था तो भगवान बजरंगबली और राम दरबार की प्रतिमा पालकी में लिए भक्ता चल रहे थे, ढोल नगाड़े, ताशे शंख ध्वनि के साथ जय घोष कर रहे थे हजारों की संख्या में भक्ता इस यात्रा के सहभागी बने तो यात्रा के अंतिम छोर पर नन्हे बाल गोपाल राम लक्ष्मण जानकी भरत शत्रुघ्न और बजरंगबली स्वरूप में रथ पर सवार सबको आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई।
शिव और हनुमान आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान शिव और भगवान हनुमान की अद्भुत श्रृंगार में नृत्य करते कलाकार भी सभी का मनमोहन रहे थे, जगह-जगह लोग इनका आशीर्वाद ले रहे थे।
आज अभिषेक पूजन चोला श्रृंगार अखंड रामायण पाठ
शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान को भव्य श्रृंगार किया जाएगा चोला चढ़ाया जाएगा पूजन अर्चन के बाद महा आरती और अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। 17 अप्रैल को विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन रखा जाएगा
