अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने ‘शौर्यांजलि : बस्तर...
Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने ‘शौर्यांजलि : बस्तर...
Spread the loveदिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त...
Spread the love00 राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा...
उज्जैन : सकल श्वेतांबर जैन समाज भगवान महावीर जन्मकल्याणक समिति के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर विराट भक्ति संध्या एवं हाऊजी का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रियंका जैन सुराणा ने नमोकार मंत्र से अपनी प्रस्तुति का शुभारंभ किया। कालिदास मोंटसरी स्कूल बम्बाखाना में आयोजित इस कार्यक्रम में जावरा की प्रसिद्ध भजन गायिका प्रियंका जैन सुराणा ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाएं झूमते और तालियां बजाते नजर आए। उन्होंने “बजे कुंडलपुर में बधाई ” “शंखेश्वर का नाथ है हमारा तुम्हारा”, “मेरे दोनों हाथों में ऐसी लकीर है ,” पंखिड़ा ओ पंखिड़ा” और “दादा का दरबार सुहाना लगता है ,” जैसे लोकप्रिय भजनों से मंच को भक्ति रस में डुबो दिया। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से सराबोर हो गया। महिलाओं ओर बच्चों में हाऊजी के प्रति एक अलग ही आकर्षण देखा गया। हाऊजी में विजेताओं को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजीव जैन और श्रीमति प्रफुल्ल गादिया रहे। कार्यक्रम में रजत मेहता,दर्शन जैन , अश्विन मेहता,वरुण श्रीमाल, राजेश पाटनी, राजेंद्र पटवा, मनोज सुराणा, अश्विन चोपड़ा, संतोष सालेचा,चंचल पटवा, श्वेता भंडारी, मनीषा कोठारी, अंजू सुराणा, किरण नाहटा, तारा सालेचा, शिखा श्रीमाल आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
