रेडरेल ने कर्नाटक से 19 गुना बढ़ोतरी देखी; दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, एमपी, बंगाल और दक्षिणी राज्यों से भी तेजी
नई दिल्ली 13, फरवरी 2025: दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म रेडबस ने कुंभ मेला 2025 के दौरान बस यात्रा की मांग में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। प्रयागराज के लिए सीट बुकिंग में पिछले महीने की तुलना में 36 गुना बढ़ोतरी हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में कुल यात्रा की मांग 19 गुना बढ़ी है। रेडबस के आंकड़ों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर रोजाना औसतन 3,600 से अधिक बसें उपलब्ध हैं। यह डेटा दुनिया के सबसे बड़ेआध्यात्मिक समागम के लिए बस यात्रा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग कीबढ़ती मांग को रेखांकित करता है।
रेडबस डेटा से जुड़ी प्रमुख बातें: प्रयागराज यात्रा रुझान: सबसे लंबे और लोकप्रिय रूट्स में कोयंबटूर से प्रयागराज (2,053 किमी) तक का सफर सबसे लंबा है। इसके अलावा, मैसूर, चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु जैसे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। दक्षिणी राज्यों से यात्रा में भारी इजाफा हुआ है। उदाहरण के लिए, तेलंगाना से सीट बुकिंग में 70 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही अन्य उल्लेखनीय लंबी दूरी के मार्गों मेंशामिल हैं:
मैसूर-प्रयागराज: 1,879 किमी, चेन्नई-प्रयागराज: 1,763 किमी,गोवा-प्रयागराज: 1,746 किमी, बेंगलुरु-प्रयागराज: 1,730 किमी, ये मार्गकुंभ मेले के अखिल भारतीय आकर्षण पर जोर देते हैं, जो देश भर सेतीर्थयात्रियों को कुंभ मेला में हिस्सा लेने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
रेडबस की सीएमओ पल्लवी चोपड़ा ने कहा, “कुंभ मेला आस्था और भक्ति का जीता-जागता उदाहरण है। रेडबस को तीर्थयात्रियों की इस महत्वपूर्ण यात्रा को सुगम बनाने का गर्व है। हमारे डेटा से यह स्पष्ट होता है कि प्रयागराज के लिए यात्रा की जबरदस्त मांग के साथ-साथ लंबी दूरी के रूट्स की भी अहम भूमिका है। हम भरोसेमंद और सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि यह आध्यात्मिक यात्रा आसान और सुलभ हो सके।”
दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री कुंभ मेला में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। बिहार और झारखंड से सीट बुकिंग में 500 गुना, महाराष्ट्र से 25 गुना और राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से 18 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली से सीट बुकिंग में 13 गुना वृद्धि देखी गई।
यात्रियों में पुरुषों की संख्या 76% और महिलाओं की संख्या 24% रही। उम्र के लिहाज से सबसे ज्यादा 21-30 साल के यात्री (38%) कुंभ में शामिल हुए, जबकि 41-60 वर्ष के यात्रियों की हिस्सेदारी 30% और 25 साल से कम उम्र के यात्रियों की 26% रही।
प्रयागराज के अलावा, लोग लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर जैसे शहरों की यात्रा भी कर रहे हैं। कई यात्रियों ने कुंभ के साथ इन धार्मिक स्थलों की यात्रा को भी अपनी योजना में शामिल किया।
रेडबस अपने रेल टिकटिंग प्लेटफॉर्म रेडरेल पर भी भारी वृद्धि देख रहा है।रेलवे से प्रयागराज जाने वाले तीर्थयात्रियों की सबसे अधिक संख्या दिल्ली(सीट बुकिंग में 5 गुना वृद्धि), महाराष्ट्र (5 गुना वृद्धि), बिहार (5 गुना वृद्धि), मध्य प्रदेश (4 गुना वृद्धि) और पश्चिम बंगाल (6 गुना वृद्धि) से है। कर्नाटकमें 19 गुना वृद्धि के साथ सबसे अधिक बुकिंग दर्ज की गई, इसके बादक्रमशः 7 गुना और 6 गुना वृद्धि के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का स्थानरहा। इसके साथ ही लोग प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर, लखनऊ और टूंडला जैसे अन्य गंतव्यों के लिए भी बुकिंग कर रहेहैं।
#यह डेटा रेडबस और रेडरेल प्लेटफॉर्म से 13 जनवरी से 4 फरवरी
2025 के बीच का है।
