इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ से एक माह बाद लौटे महंत मंगलदास महाराज खाकी का स्वागत – अभिनंदन समारोह नवरतनबाग स्थित श्री विजय मारुति हनुमान मन्दिर पर किया गया। श्री वैष्णवी ग्रुप की ओर से भावना विजय वर्गीय, सुनीता यादव, हेमा चौधरी, कल्पना शुक्ला, सीमा मगर, रेखा मिश्रा चंद्रभागा शर्मा, हिमांशी शर्मा ने खाकी महाराज का स्वागत शाल, श्रीफल और पुष्पवर्षा से किया। हिमांशी शर्मा, रेणु मिश्रा, रेखा सिंह, इंदु वर्मा, अलका खंडेलवाल, मीना महेश्वरी, सुरभि श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, मालती सेन, मीरा बोरासी,आरती लोधी ने महाराजजी का पाद पूजन किया। मन्दिर परिसर में 1 हजार दीप जलाकर खुशिया मनाई गई।
यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि खाकी महाराज नागा अखाड़े के तहत महा कुंभ शुरू होने के पहले ही कुंभ पहुँच गए थे। वहाँ सेक्टर नंबर 20 में उनका अखिल भारतीय श्रीपंच रामानंदी खाकी अखाड़ा के नाम से शिविर था, जहाँ बड़ी संख्या में नागा साधुओ का सत्संग होता था।1 हजार भक्तों की प्रसादी बनती थी।
खाकी महाराज का यह 17 वा महाकुंभ था। वे नासिक, उज्जैन और हरि द्वार महाकुंभ में भी हर बार जाते है। मीना राणा शाह ने बताया कि
प्रयागराज महाकुंभ में खाकी महाराज ने तीन शाही स्नान किये और दूसरो को भी प्रेरित किया। वहाँ से तीनों शाही स्नान का जल भी लेकर आये जिसका वितरण किया गया। खाकी महाराज ने सरकारी व्यवस्था को अच्छा बताते हुए कहा कि इससे अच्छी व्यवस्था पूर्व के महाकुंभ में नहीं देखी। इस मौके पर ललित परदेशी, महेश पाल, बलरामदास खाकी विशेष रूप से उपस्थित थे।
